फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   New Year celebration turned into mourning three youths died in a horrific road accident, one seriously injured

Jashpur: नए साल का जश्न मातम में बदला, भीषण सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत, एक गंभीर घायल

Wed, 01 Jan 2025 12:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 01 Jan 2025 12:53 PM IST
सार

चार दोस्तों की खुशियां भीषण सड़क हादसे के चलते मातम में बदल गईं। स्टेट हाईवे-27 पर कुनकुरी-लवाकेरा मार्ग के तपकरा थाना क्षेत्र के कोतईबीरा के पास रविवार रात एक दर्दनाक दुर्घटना में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
New Year celebration turned into mourning three youths died in a horrific road accident, one seriously injured
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

नए साल के स्वागत के लिए निकले चार दोस्तों की खुशियां भीषण सड़क हादसे के चलते मातम में बदल गईं। स्टेट हाईवे-27 पर कुनकुरी-लवाकेरा मार्ग के तपकरा थाना क्षेत्र के कोतईबीरा के पास रविवार रात एक दर्दनाक दुर्घटना में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी ने अमर उजाला को बताया कि बीती रात करीब 10:30 बजे चार युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तपकरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सड़क पर  खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


तपकरा थाना प्रभारी खोमराज ठाकुर ने सूचना  तुरंत घटनास्थल पहुंचकर सभी घायलों को अपने शासकीय वाहन से कुनकुरी के निजी अस्पताल पहुंचाया। एसपी शशिमोहन सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुनकुरी थाना।प्रभारी सुनील सिंह को अस्पताल में डॉक्टरों को तैयार रखने के निर्देश दिए। घायलों के अस्पताल पहुंचने पर निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने एलेन्स तिर्की (18), दीपसन टोप्पो (18), और रोहित चौहान (18) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आदित्य बड़ा (18) की हालत नाजुक होने के कारण उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मृतकों और घायल की पहचान 
1. एलेन्स तिर्की (18): निवासी खरीबहार, थाना तुमला 2. दीपसन टोप्पो (18): निवासी बांसाझाल, थाना तपकरा 3. रोहित चौहान (17): निवासी तपकरा,गंभीर घायल:4. आदित्य बड़ा (18): निवासी बांसाझाल, थाना तपकरा इस हादसे के बाद पुलिस ने नए साल के मौके पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहने और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एसपी शशिमोहन सिंह ने कहा, इस तरह के हादसे से बचने के लिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करना और विशेष रूप से नशे की हालत में वाहन चलाने से बचना चाहिए।यह हादसा केवल एक दुखद घटना नहीं, बल्कि एक चेतावनी भी है कि जीवन अनमोल है और इसे असावधानी से खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है।पुलिस ने सड़क पर लापरवाहीपूर्वक ट्रक खड़ा करने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed