फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   new tape in chhattisgarh, bhupesh baghel in trouble

जोगी के बाद भूपेश बघेल का स्टिंग, मुश्किल में कांग्रेस

Tue, 12 Jan 2016 03:53 PM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
new tape in chhattisgarh, bhupesh baghel in trouble

अंतागढ़ उपचुनाव की फिक्सिंग का टेप सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को बेटे अमित जोगी को बाहर का रास्ता दिखा चुकी कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई एक नई लड़ाई में उलझती दिख रही है। अजीत जोगी और अमित जोगी की बातचीत के टेप के बाद एक और टेप सामने आया है, जिसमें कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेश पटेल की बातचीत रिकॉर्ड है। अजीत जोगी के पुराने वफादार फिरोज सिद्दकी ने ये टेप जारी किया है।

विज्ञापन


टेप में दर्ज बातचीत के मुताबिक, बघेल ने फिरोज से अंतागढ़ मामले के टेप मांगे थे। टेप में बघेल कह रहे हैं, ''परसो दोपहर के बाद दूसरे हाफ में इंडियन एक्सप्रेस के दफ्तर पहुंचता हूं। वहां देंगे ना तो सेफर साइड वाला हो गया समझो।" उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर को इंडियन एक्सप्रेस नें अंतागढ़ उपचुनाव की फिक्सिंग का स्टिंग प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


समाचार पत्र ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनके दामाद पुनीत गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, उनके बेटे अमित जोगी की फोन पर हुई आपसी बातचीत, अंतागढ़ से कांग्रेस के तत्कालीन उम्मीदवार मंतूराम पंवार और अजीत जोगी के पूर्व वफादार फिरोज सिद्दकी, सिद्दकी और जोगी के ही एक अन्य वफादार अमीन मेमन, अमित जोगी और सिद्दकी के बीच फोन पर हुई बातचीत प्रकाशित की थी। समाचार पत्र ने दावा किया था कि भाजपा ने पैसे देकर कांग्रेस उम्मीदवार मंतूराम पंवार को अंतागढ़ उपचुनाव से हटवा दिया था। कांग्रेस आलाकमान ने मामले पर सख्त कार्रवाई करते हुए अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को पार्टी से निष्काषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघेल ने माना, टेप में आवाज उन्हीं की

new tape in chhattisgarh, bhupesh baghel in trouble

सोमवार को सामने आए टेप में फिरोज सिद्दकी और भूपेश बघेल आपस में ये चर्चा कर रहे हैं कि अंतागढ़ उपचुनाव में कैसे मंतूराम पंवार को अंतिम मिनट में उम्मीदवारी वापस लेने को कहा दोनों में ये चर्चा हो रही है कि अगर ये जानकारियां बाहर आ गईं तो जोगी और उनके बेटे को पार्टी से बाहर निकाला जा सकता है।

बातचीत में सिद्दकी बघेल से कहते हैं कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनकी जान खतरे में पड़ जाएगी। उस समय भूपेश बघेल उन्हें महामंत्री बनाने का प्रस्ताव देते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस का कहना है कि बघेल और सिद्दकी दोनों ने स्वीकार किया है कि टेप में सुनाई दे रही आवाज उन्हीं दोनों की है। सिद्दकी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नेता कैसे एक दूसरे को गिराने की कोशिश कर रहे हैं, ये दिखाने के लिए ये बातचीत रिकॉर्ड की गई है। उन्होंने कहा, "गंदी राजनीति की कलई खोलने के लिए मैं स्टिंग करता हूं। लोकतंत्र की हत्या हो रही है।"

बातचीत की बावत बघेल ने कहा कि उन्होंने पार्टी के हित के लिए ऐसा किया। उन्होंने कहा, "सभी को पता है कि अंतागढ़ उपचुनाव फिक्स था। मैं इसे सामने लाना चाहता था। इसलिए मैंने सिद्दकी से कहा कि उसके पास ऐसी जानकारियां है, जो उसे बाहर लाए और मडिया को दे।"  बघेल ने कहा कि सिद्दकी ने जब उन्हें ये बताया कि उनकी जान खतरे में पड़ सकती है, तब उन्होंने उन्हें पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया ‌था। उन्होंने कहा कि मैंने महामंत्री बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन ये नहीं कहा था कि प्रदेश महामंत्री बनाऊंगा या ब्‍लॉक का।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed