फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   New system active in Chhattisgarh, possibility of heavy rain at many places

Weather: छत्तीसगढ़ में नया सिस्टम एक्टिव, कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना, यहां जानें आगामी दिनों मौसम का हाल

Thu, 14 Aug 2025 09:24 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 14 Aug 2025 09:24 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते दो दिनों से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बौछारों का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
New system active in Chhattisgarh, possibility of heavy rain at many places
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते दो दिनों से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बौछारों का सिलसिला जारी है। हालांकि बारिश के साथ धूप निकलने से उमस काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम-मध्य और इससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


तापमान और वर्षा का हाल
पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रायपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान, सभी संभागों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम तंत्र की स्थिति
  • निम्न दबाव का क्षेत्र: पश्चिम-मध्य और उत्तरी आंध्र प्रदेश व दक्षिण ओडिशा के तटों से लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय।
  • मानसून द्रोणिका: भटिंडा, वाराणसी, डाल्टनगंज, झारसुगुड़ा से होते हुए उपरोक्त निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक फैली हुई।
  • चक्रवाती परिसंचरण: पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक सक्रिय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed