फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   New force camp opened in Jidappalli Bijapur

Bijapur: नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स का पहरा, कोंडापल्ली के बाद अब जिड़पल्ली में खुला कैंप

Tue, 26 Nov 2024 10:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 26 Nov 2024 10:52 PM IST
सार

बीजापुर जिले में नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के सबसे सुरक्षित ठिकाना माने जाने वाले जिड़पल्ली में फोर्स का नया कैंप खोल दिया गया है। लगभग पखवाड़े भर पूर्व इसी इलाके के कोंडापल्ली में सुरक्षाबलों का नया कैंप खोला गया था। 

विज्ञापन
New force camp opened in Jidappalli Bijapur
सुरक्षा कैंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उसूर ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के सबसे सुरक्षित ठिकाना माने जाने वाले जिड़पल्ली में फोर्स का नया कैंप खोल दिया गया है। लगभग पखवाड़े भर पूर्व इसी इलाके के कोंडापल्ली में सुरक्षाबलों का नया कैंप खोला गया था। इन दिनों ही जगहों पर कैंप स्थापना से नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी। साथ ही कैंप खुलने से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी स्थानीय ग्रामीणों को मिलेगा।

विज्ञापन


उसूर ब्लॉक के अंतिम छोर व नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन  का कोर इलाका माने जाने वाले जिड़पल्ली में सुरक्षाबलों ने अपना नया कैंप लगा लिया है। जिले के इस अंदुरुनी क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन व विकास कार्यों में तेजी लाने बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी व बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जिंतेंद्र कुमार यादव व सीआरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर राज्य सरकार से संचालित नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित माने जाने वाले कोर क्षेत्र जिड़पल्ली में बीते दिनों सुरक्षाबलों का नया कैंप स्थापित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इस कैंप के स्थापित होने से क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी व क्षेत्र में रहने वाले आम ग्रामीणों को सड़क, पुल, पुलिया, बिजली, पानी स्वास्थ्य, पीडीएस, शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार सहित अन्य सुविधाएं मिल पाएगी। जिड़पल्ली में कैंप खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। कैंप लगते ही सीआरपीएफ की मेडिकल यूनिट द्वारा वहां मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कैंप लगने से अब इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं सहित स्वास्थ्य सेवाएं व अच्छी शिक्षा मिलने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed