{"_id":"636bbab98dfc32001362188a","slug":"neighbor-raped-14-year-old-disabled-girl-in-chhattisgarh-sakti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: 14 साल की दिव्यांग से दुष्कर्म, बोल-सुन नहीं सकती तो बता नहीं पाई, प्रेग्नेंट हुई तो चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: 14 साल की दिव्यांग से दुष्कर्म, बोल-सुन नहीं सकती तो बता नहीं पाई, प्रेग्नेंट हुई तो चला पता
Wed, 09 Nov 2022 08:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Nov 2022 08:05 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस को बताया कि वह लड़की की दिव्यांगता का फायदा उठाकर अक्सर दुष्कर्म करता था। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले सक्ती में 14 साल की दिव्यांग से उसका ही पड़ोसी दुष्कर्म करता रहा। बोल और सुन नहीं पाने के चलते लड़की किसी को अपनी बात नहीं बता पाई। इस बीच लड़की छह माह की प्रेग्नेंट हो गई। इसका पता चला तो परिजन थाने पहुंचे और लड़की का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जैजैपुर क्षेत्र निवासी 14 साल की लड़की मानसिक रूप से दिव्यांग होने के साथ ही बोल और सुन नहीं सकती है। उसके पिता का भी निधन हो चुका है। घर में दो बहनों और भाई के साथ रहती है। जबकि उसकी मां मजदूरी करती है। आरोप है कि जब मां और उसके भाई-बहन घर में नहीं रहते थे तो पड़ोसी चमरा राम यादव लड़की से दुष्कर्म करता था। इसके चलते लड़की छह माह की गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
इसका पता जांजगीर में रहने वाले लड़की के मामा को चला तो वे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसके 24 से 26 सप्ताह का प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी। इसके बाद लड़की की छोटी बहन ने किसी तरह से उससे बात की। इस पर पता चला कि आरोपी पड़ोसी चमरा राम यादव लड़की से लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। इस पर उसका मामा थाने पहुंचा और FIR दर्ज कराई।
विज्ञापन