{"_id":"6332f816ad08bb5701199066","slug":"neighbor-beaten-to-death-on-suspicion-of-stealing-bell-from-bull-s-neck-in-chhattisgarh-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बैल के गले से घंटी चोरी हुई, तो पड़ोसी को खूंटे से बांध पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बैल के गले से घंटी चोरी हुई, तो पड़ोसी को खूंटे से बांध पीट-पीट कर मार डाला
Tue, 27 Sep 2022 06:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Sep 2022 06:49 PM IST
सार
पड़ोसियों को शक था कि युवक ने उनके पालतू बैल के गले से घंटी चोरी की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में बैल के गले से घंटी चोरी होने पर पड़ोसियों ने एक युवक की पीट-पीट कर जान ले ली। चोरी के शक में पड़ोसी परिवार के 4-5 सदस्य युवक के घर में जबरदस्ती घुस गए। इसके बाद आंगन में गड़े खूंटे से उसे बांध दिया और लात-घूंसों व लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने युवक को इतना मारा कि उसने वहीं दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुमहीपानी के धजाक पारा निवासी बालसाय तिर्की (40) के पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र एक्का से पुरानी रंजिश है। इस बीच वीरेंद्र की बाड़ी में घुसकर किसी ने तोड़फोड़ कर दी और बैल के गले में बंधी घंटी को खोल ले गया। वीरेंद्र को शक था कि यह काम बालसाय ने ही किया है। इस पर रात करीब 8 बजे वीरेंद्र अपनी पत्नी बुधमनिया, मां खलासो एक्का, भाई फ़िलिप और उसकी पत्नी सोनामनी के साथ बालसाय के घर में घुस आया।
घर में घुसते ही आरोपियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर बात बढ़ती चली गई। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि उन लोगों ने बालसाय को वहीं लकड़ी के खूंटे से बांध दिया। इसके बाद लात-घूंसों और लाठी से बुरी तरह पीटने लगे। आरोपियों ने बालसाय को इतना मारा कि उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा व रस्सी भी जब्त किया गया।