{"_id":"6461bb0da5ee123e7e078b85","slug":"neetu-increased-the-honor-of-bastar-by-becoming-dsp-in-chhattisgarh-civil-service-examination-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बस्तर की नीतू ने किया नाम रौशन, सीजीपीएससी परीक्षा में बनी डीएसपी, खुशी से झूम उठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बस्तर की नीतू ने किया नाम रौशन, सीजीपीएससी परीक्षा में बनी डीएसपी, खुशी से झूम उठा परिवार
Mon, 15 May 2023 10:24 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर
अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 15 May 2023 10:24 AM IST
सार
सरकारी स्कूल में पढ़ी नीतू ने सीजीपीएससी की सबसे कठिन माने जाने वाली परीक्षा पास की है। इसके लिए नीतू 2019 से लगातार प्रयास कर रही थीं। यह उनका दूसरा अटेम्प्ट था।
विज्ञापन
Bastar News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को जारी किए गए। बस्तर जिले के घोटिया गांव में रहने वाली नीतू सिंह ठाकुर ने 336वीं रैंक हासिल की है। नीतू का चयन डीएसपी के लिए हुआ है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में पढ़ी नीतू ने सीजीपीएससी की सबसे कठिन माने जाने वाली परीक्षा पास की है। इसके लिए नीतू 2019 से लगातार प्रयास कर रही थीं। यह उनका दूसरा अटेम्प्ट था। बस्तर ब्लॉक के घोटिया स्थित गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की।
विज्ञापन
कोरोना काल के दौरान उन्होंने घर में रहकर सीजीपीएससी की तैयारी की। नीतू की उपलब्धि से उनके माता-पिता काफी खुश हैं नीतू के चयन की जानकारी लगते ही लगातार उनके घर पर लोग पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन