फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxals plans foiled security forces recovered and deactivated IED one soldier injured in Sukma

Sukma: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षाबलों ने आईइईडी बरामद कर किया निष्क्रिय, एक जवान घायल

Sun, 24 Nov 2024 03:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Nov 2024 03:01 PM IST
सार

सुकमा जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र के तहत एरिया डोमिनेशन के लिए जवानों की संयुक्त टीम रवाना हुई थी। अभियान के दौरान चिंतलनार-नरसापुरम मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद किया गया।

विज्ञापन
Naxals plans foiled security forces recovered and deactivated IED one soldier injured in Sukma
एक जवान घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र के तहत एरिया डोमिनेशन के लिए जवानों की संयुक्त टीम रवाना हुई थी। अभियान के दौरान चिंतलनार-नरसापुरम मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद किया गया। वहीं सुरक्षाबलों ने बरामद आईइडी को निष्किृय किया।  

विज्ञापन


इस आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हुआ है, जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल भेजा गया है। घायल जवान डीआरजी का बताया जा रहा है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है फिलहाल अन्य जवानों ने ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


हाल ही में सुरक्षाबलों ने चिंतलनार के रायगुड़ा में एक नया कैंप बनाया है। आज सुबह में जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान जवान विनोद आईईडी की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। फिलहाल, वह खतरे से बाहर है। इस क्षेत्र में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा है। लगातार एनकाउंटर किए जाने से नक्सली बौखलाए हुए हैं । अभी सुकमा में दो दिन पहले ही जवानों ने 10 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed