{"_id":"5f6c10e90362017b950916a7","slug":"naxals-killed-young-man-on-suspicion-of-being-a-police-informer-in-sukma-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतारा
Thu, 24 Sep 2020 08:52 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 24 Sep 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Sukma, Chhattisgarh
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक युवक की पुलिस मुखबिर होने के संदेह में हत्या कर दी है।
सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने उइके हुंगा (22) की हत्या कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने मिसीगुड़ा और कुंडेड गांव के मध्य हुंगा का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। नक्सलियों ने कुछ दिनों पहले हुंगा का अपहरण कर लिया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए दोरनापाल भेजा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि अपरहण के बाद नक्सलियों ने हुंगा को कुछ दिनों तक अपने पास रखा और हत्या कर शव को मंगलवार को उसके गांव कुंडेड के करीब फेंक दिया।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद किया है जिसमें जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है तथा उन्होंने हुंगा पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इधर पुलिस ने हुंगा के मुखबिर होने से इंकार किया है तथा बताया कि हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल को रवाना कर दिया गया है।
हुंगा के परिजनों ने स्थानीय संवाददाताओं को बताया है कि इस महीने की 14 तारीख को जब हुंगा अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़कर लौट रहा था तभी नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया था।