फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxals killed villager accusing him of police informer in bijapur chhattisgarh

बीजापुर: नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबीरी करने का आरोप लगाकर ग्रामीण की हत्या की

Wed, 23 Sep 2020 08:18 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 23 Sep 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
Naxals killed villager accusing him of police informer in bijapur chhattisgarh
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी।
विज्ञापन


बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुतकेल गांव में सोमवार की रात नक्सलियों ने ग्रामीण दासर रमन्ना की हत्या कर दी। मृतक की उम्र 36 वर्ष थी। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि लगभग 25 हथियारबंद नक्सली सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे फुतकेल गांव पहुंचे। इस दौरान रमन्ना और उसका परिवार सोया हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने रमन्ना को बाहर निकाला और जब उनकी पत्नी रामकुमारी उसे बचाने घर से बाहर निकली तब नक्सलियों ने उसे बंदूक और चाकू दिखाकर भीतर ही रहने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पड़ोसियों को भी नक्सलियों ने घर में रहने के लिए कहा। बाद में नक्सलियों ने रमन्ना पर पुलिस के लिए मुखबीरी करने का आरोप लगाया और उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से चले गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शव को बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल को रवाना किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed