फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxals killed a Chhattisgarh Armed Force (CAF) jawan in Paddeda village of Bijapur, Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने बीजापुर में सीएएफ के एक जवान की हत्या की, सात दिनों से था लापता

Fri, 18 Sep 2020 11:54 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Sep 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Naxals killed a Chhattisgarh Armed Force (CAF) jawan in Paddeda village of Bijapur, Chhattisgarh
Kamlochan Kashyap, SP, Dantewada, Chhattisgarh - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान की हत्या कर दी है। दंतेवाड़ा के एसपी कमलोचन कश्यप ने शुक्रवार को बताया कि नक्सलियों ने बीजापुर जिले के पद्देदा गांव में सीएएफ के एक जवान की हत्या कर दी और उसके शव को गंगालूर-बीजापुर मार्ग पर रख कर फरार हो गए। एसपी ने बताया कि जवान पिछले सात दिनों से लापता था।

विज्ञापन



बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पदेदा गांव के करीब सुरक्षाबलों ने आरक्षक मल्लु राम सूर्यवंशी (38) का शव बरामद किया है। 
विज्ञापन



अधिकारियों ने बताया कि सूर्यवंशी की हत्या की सूचना के बाद पुलिस दल को घटनास्थल भेजा गया था। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद किया है। जिसमें नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूर्यवंशी राज्य के बिलासपुर जिले का निवासी था। वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 17 वीं बटालियन में तैनात था। वह सशस्त्र बल की जिस कंपनी में तैनात था वह कंपनी क्षेत्र में पुलिस शिविर का निर्माण समेत अन्य कार्य करती है।


अधिकारियों ने बताया कि सूर्यवंशी पिछले सप्ताह अपने शिविर से लापता हो गया था। पुलिस दल लगातार उसकी खोज कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की खोज में पुलिस दल रवाना किया गया है।

उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले में करीब एक महीने के दौरान नक्सलियों ने तीन पुलिसकर्मियों, एक वन अधिकारी और चार ग्रामीणों की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed