फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   naxals kill villagers naxals in chhattisgarh Naxalites killed two villagers bijapur district chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 'लाल' आतंक, नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

Thu, 01 Oct 2020 01:32 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 01 Oct 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
naxals kill villagers naxals in chhattisgarh Naxalites killed two villagers bijapur district chhattisgarh
naxals
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पूर्व उप-सरपंच समेत दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है।
विज्ञापन


बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि नक्सलियों ने जिले के जांगला थाना क्षेत्र के बारदेला गांव में पूर्व उप-सरपंच घनिराम कोरसा और गोंगला गांव में गोपाल कुडियाम की बुधवार रात हत्या कर दी है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों की हत्या धारदार हथियार से की है।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को बरामद किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल को रवाना किया गया है।

राज्य के नक्सल प्रभावित इस जिले में नक्सलियों ने पिछले लगभग एक महीने में तीन पुलिस जवानों समेत 12 लोगों की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed