फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxals hidden weapons and ammunition recovered

सुकमा: सुरक्षाबलों को मिली सफलता, नक्सलियों के छुपाये हुए भारी मात्रा में हथियार और गोले-बारूद बरामद

Sun, 24 Aug 2025 12:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Aug 2025 12:10 PM IST
विज्ञापन
Naxals hidden weapons and ammunition recovered
नक्सलियों के छुपाये हुए भारी मात्रा में हथियार और गोले-बारूद बरामद - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिला सुकमा के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा जंगल-पहाड़ों में छुपाए गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और लोहे की सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी। अभियान में 203 कोबरा बटालियन, 241 बस्तर बटालियन सीआरपीएफ और जिला बल के जवान शामिल थे। इस दौरान टीम ने ग्राम बोटेलंका, ईरापल्ली, कोईमेंटा पहाड़ी और दारेली के आसपास सघन सर्चिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान कोईमेंटा पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए कंट्रीमेड हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य उपकरण बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इन्हें सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से छिपाकर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को पूरी सावधानी के साथ कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि समय रहते इस छिपाए सामान को बरामद कर बड़ी वारदात को टाला गया है।


इस अभियान में कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त कार्रवाई रही। लगातार हो रही ऐसी सर्चिंग कार्यवाहियों से नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फिर रहा है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों का दबदबा और मजबूत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed