{"_id":"673ede7a38c1c8a2cb0b075b","slug":"naxalites-who-escaped-from-chhattisgarh-encounter-police-in-odisha-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ बचकर भागे नक्सलियों की ओडिशा में पुलिस से मुठभेड़, एक माओवादी ढेर; एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ बचकर भागे नक्सलियों की ओडिशा में पुलिस से मुठभेड़, एक माओवादी ढेर; एक जवान घायल
Thu, 21 Nov 2024 12:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:51 PM IST
सार
ओडिशा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, एक नक्सली भी ढेर हुआ है।
विज्ञापन
घायल जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी अभियान के चलते अब तक 100 से अधिक नक्सली भी ढेर हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में पुलिस के बढ़ते दबाव से बचने के लिए नक्सलियों ने ओडिशा में पनाह लेने की कोशिश की, लेकिन गुरुवार सुबह वहां भी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस घटना में एक जवान घायल हो गया। वहीं, पुलिस जवानों ने एक नक्सली को मार गिराने में भी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
एमवी-79 गांव के पास अचानक सुबह तीन बजे ओडिशा सीमा में पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया। मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, एक नक्सली भी ढेर हो गया। पड़ोसी राज्य मलकानगिरी में गुरुवार की सुबह जमकर गोलीबारी हुई। इस हमले में घायल जवान डीवीएफ का बताया जा रहा है, जिसे जांघ में गोली लगने की बात बताई गई है। घायल जवान को मलकानगिरी जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन