फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites set fire to mobile tower in Bijapur

नक्सली उत्पात: बीजापुर में मोबाइल टावर में लगाई आग, दो यात्री बसों को जलाया; 22 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान

Thu, 21 Dec 2023 02:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 21 Dec 2023 02:26 PM IST
सार

नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इससे पहले पहले नक्सलियों ने बीजापुर जिले में एक मोबाइल टावर में आग लगा दी। वहीं, आवापल्ली इलाके में दो यात्री बसों को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Naxalites set fire to mobile tower in Bijapur
भारत बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 दिसंबर को भारत बंद से पहले नक्सलियों ने बीजापुर जिले में उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। वहीं, नक्सलियों ने आवापल्ली इलाके में दो यात्री बसों को आग के हवाले कर दिया है। नक्सली वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के ग्राम मद्देड़ से करीब आठ किलोमीटर दूर सोमनपल्ली में लगे एक मोबाइल टावर को नक्सलियों ने बुधवार गुरुवार की दरमियान रात को आग के हवाले कर दिया है। साथ ही बंद को लेकर यहां पोस्टर पर्चे भी फेंके हैं। ज्ञात हो कि नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


गुरुवार की शाम उसूर ब्लाक के दुगाईगुड़ा के पास नक्सलियों ने रॉयल ट्रेवहल्स की यात्री बस में आग लगा दी। आवापल्ली से रायपुर के लिए निकली रॉयल ट्रेवहल्स की बस जैसे ही दुगाईगुड़ा के पास पहुंची नक्सलियों ने बस को रोकर यात्रियों को उतरवाया फिर उसमें आगजनी कर दी। वहीं, दूसरी घटना में नक्सलियों ने बीजापुर से बासागुड़ा जा रही कुशवाह ट्रेवहल्स की यात्री बस को तिम्मापुर के पास रोककर यात्रियों को उतारा और फिर बस में आगजनी की वारदात को अंजाम दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed