{"_id":"66bdea77c8dd4ccaac00bad0","slug":"naxalites-killed-their-own-fellow-naxalite-commander-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: नक्सलियों ने अपने ही साथी नक्सली कमांडकर की कर दी हत्या, पुलिस को गोपनीय जानकारी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: नक्सलियों ने अपने ही साथी नक्सली कमांडकर की कर दी हत्या, पुलिस को गोपनीय जानकारी देने का आरोप
Thu, 15 Aug 2024 05:16 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:16 PM IST
सार
बीजापुर में नक्सलियों ने अपने ही साथी नक्सली कमांडर की हत्या कर दी है। पुलिस के इंटेलिजेंस ऑफिसर्स को संगठन की गोपनीय जानकारी देने के आरोप में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
नक्सली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस के इंटेलिजेंस ऑफिसर्स को संगठन की गोपनीय जानकारी देने के आरोप में नक्सलियों ने अपने ही साथी नक्सली कमांडर की हत्या कर दी है। इस बात का खुलासा नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर किया है।
विज्ञापन
दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव गंगा ने जारी प्रेस नोट में आरोप लगाया है कि अपने पश्चिम बस्तर डिविजन का प्रेस इंचार्ज नक्सली कमांडर मनीष कुरसम पुलिस के इंटेलिजेंस ऑफिसर्स को संगठन की गोपनीय जानकारी दे रहा था। बीजापुर जिले के सावनार (आवनार) निवासी नक्सली मनीष की बीते दिनों नक्सलियों की पीएलजीए ने मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रेस नोट में लिखा गया है कि पूरे सबूत और पुष्टि के बाद पीएलजीए ने उसे पहले अपने हिरासत में लिया और फिर सजा दी गई है। नक्सली मनीष वर्ष 2010 में पीएलजीए में भर्ती हुआ था। उसे उसके योग्यता को देखकर पार्टी के प्रेस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन