फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites killed BJP leader Komal Manjhi before this Sagar Sahu was also killed in Narayanpur

Narayanpur: नक्सलियों ने की भाजपा नेता कोमल मांझी की हत्या, इससे पहले सागर साहू को भी उतारा था मौत के घाट

Sat, 09 Dec 2023 01:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नारायनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायनपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Dec 2023 01:32 PM IST
सार

नारायणपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर छोटेडोंगर में भाजपा नेता की हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक शीतला मंदिर में पूजा करने गए भाजपा नेता कोमल मांझी की हत्या की गई है।

विज्ञापन
Naxalites killed BJP leader Komal Manjhi before this Sagar Sahu was also killed in Narayanpur
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारायणपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर छोटेडोंगर में भाजपा नेता की हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक शीतला मंदिर में पूजा करने गए भाजपा नेता कोमल मांझी की हत्या की गई है। नक्सलियों ने आमदई माइंस को लेकर कोमल मांझी को चेतावनी दी थी। छोटेडोंगर में इससे पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की नक्सलियों ने हत्या की थी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शीतला मंदिर में शनिवार की सुबह बीजेपी नेता कोमल मांझी पूजा करने के लिए गए हुए थे तभी नक्सलियों ने  बीजेपी नेता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला करते हुए हत्या कर दी और घटना स्थल से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

 


कोमल मांझी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था उसकी पत्नी के जनपद सदस्य होने की बात कही जा रही है। इसके पहले भी नक्सलियों ने छोटेडोंगर क्षेत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना के बाद साथ गए साथी से पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed