{"_id":"5c86b50bbdec2214367b6996","slug":"naxalites-kidnapped-police-sub-inspector-and-his-teacher-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर और उनके शिक्षक मित्र का अपहरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर और उनके शिक्षक मित्र का अपहरण किया
Tue, 12 Mar 2019 12:50 AM IST
गौरव द्विवेदी
एजेंसी
एजेंसी
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के गांव से पुलिस सब-इंस्पेक्टर ललित कश्यप और एक शिक्षक जयसिंह कुरैती का अपहरण कर लिया है। इस मामले की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह घटना रविवार को अरनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामेली गांव में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ललित कश्यप, एक सरकारी स्कूल में संविदा शिक्षक अपने दोस्त जयसिंह कुरैती के साथ शराब पी रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह 10 बजे, कश्यप को रायपुर से लगभग 350 किमी दूर रेवाली गांव से अगवा किया है। नक्सलियों के एक सशस्त्र समूह ने गांव पर धावा बोला और पुलिस सब-इंस्पेक्टर और जयसिंह कुरैती को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
पल्लव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल दोनों जंगलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके ठिकाने के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन