फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites issued press note in Bijapur Said DVCM commander were arrested by soldiers

CG: नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट, कहा- इलाज के लिए जा रहे DVCM कमांडर व ग्रामीण को जवानों ने किया गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 02:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 01 Aug 2024 02:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी किया है। इसमें बताया है कि महाराष्ट्र के अहरी एरिया इंचार्ज डीवीसीएम कमांडर व एक ग्रामीण को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनका कहना है कि अगर नक्सली नेता को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
Naxalites issued press note in Bijapur Said DVCM commander were arrested by soldiers
नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि महाराष्ट्र के अहरी एरिया इंचार्ज डीवीसीएम कमांडर व एक ग्रामीण बीमारी की हालत में इलाज कराने जा रहे थे, उन्हें पुलिस जवानों ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


नक्सलियों के पश्चिम बस्तर और दक्षिण गढ़चिरौली डिवीजन कमेटी ने प्रेस नोट जारी किया है। नक्सलियों का आरोप है कि नक्सली नेता महाराष्ट्र के अहरी एरिया इंचार्ज डीवीसीएम कमांडर विकास उर्फ जट्टी चैनु बीमारी की हालत में इलाज कराने फरसेगढ़ के रास्ते से जा रहे थे, तभी सोमनपल्ली के पास पुलिस जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया है। नक्सलियों ने प्रेस नोट में कहा है कि नक्सली नेता के साथ एक ग्रामीण विज्जु वेंडजा को भी गिरफ्तार किया गया है। नक्सलियों का आरोप है कि दोनों को यातनायें दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सली नेताओं ने गिरफ्तार नक्सली नेता को कोर्ट में पेश कर मुफ्त इलाज करने और ग्रामीण विज्जु वेंडजा को निशर्त रिहा करने की मांग की है। नक्सलियों का कहना है कि गिरफ्तार नक्सली नेता विकास को अगर कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed