फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites issued press note calling encounter in Pamlur forests fake

Chhattisgarh: नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट, पामलुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ को बताया फर्जी

Fri, 11 Oct 2024 09:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Oct 2024 09:19 PM IST
सार

सुकमा जिले के पामलुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को नक्सली संगठन ने फर्जी मुठभेड़ बताया है। पुलिस ने पामलुर के जंगलों में पांच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराने का दावा किया था, जिस पर अब नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी सवाल खड़े कर रही हैं।

विज्ञापन
Naxalites issued press note calling encounter in Pamlur forests fake
नक्सली मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पामलुर के जंगलों में बीते दिनों सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इस मुठभेड़ को फर्जी मुठभेड़ होने का आरोप लगाया है। बीते दिनों पुलिस ने पामलुर के जंगलों में पांच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराने का दावा किया था, जिस पर अब नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि पुलिस ने नक्सलियों के आरोप को झूठ बताया है । पुलिस का कहना है कि इस तरह के आरोप आदतन है। नक्सली पहली बार किसी मुठभेड़ पर आप नहीं लग रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्र-राज्य सरकार ऑपरेशन कगार हमलों के अंतर्गत सैनिक शसस्त्र पुलिस बलों द्वारा हमारे कार्यकर्ता लोकेश को फर्जी मुठभेड़ में हत्या की। जल, जंगल, जमीन व अस्तित्व अस्मिता-आत्मसमान के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इसके आगे नक्सलियों ने लिखा है कि सुकमा जिला, किस्टारम थाना अंतर्गत पामलुर गांव में हमारे कार्यकर्ता रहने का सूचना के आधार पर 7 अक्तूबर 2024 को शाम तीन बजे सुकमा से अर्ध सैनिक बल सौ से अधिक संख्या में सीआरपीएफ, कोबरा, डीआरजी ने मोटर साइकिलों से आकर पामलुर गांव को घेराबंदी कर पहले से वहां रहे हमारे पार्टी का तीन कार्यकर्ताओं को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलियों का आरोप है कि इन में से पोट्टाम लोकेश (किस्टारम एरिया कमेटी सदस्य) को क्रूर यातनाएं देकर फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर हमेशा की तरह मुठभेड़ होने का मन गढ़ता कहनी को दोहराया है। नक्सलियों ने यह भी आरोप लगाया है कि कमला, पवन को पुलिस हिरासत में रखकर आज तक इन दोनों को कोर्ट में भी नहीं पेश कर रही है। लोकेश बीजापुर जिला गंगालुर थाना अंतर्गत कोरचिल गांव के निवास था। इनके माता मंगली, पिता सन्नू, बचपन का नाम आशु पोट्टाम, 5वी कक्षा तक पढ़ाई किया था। उन्होंने 2014 में पार्टी में भर्ती होकर तब से लेकर आज तक अलग-अलग पार्टी युनिटों में कार्य करते हुए 2022 मई महीने में दक्षिण बस्तर डिविजन, किस्टारम एरिया में तबदला होकर डीएकेएमएस अध्यक्ष के रूप में कार्यरत था।

प्रेस विज्ञप्ति के जरिए नक्सलियों का यह आरोप है कि केंद्र-राज्य की भाजपा सरकार रणनीति सुरजकुंड योजना के अंतर्गत कगार सैनिक हमलों को तेज कर रही है। इस के तहत हमारे पार्टी, पीएलजीए एवं क्रांतिकारी जनता के ऊपर दिन ब दिन गांवों पर हमला करना, लोगों को मारपीट करना, झूठा केसों में फंसाकर जेलों में ठूंसना, महिलाओं के साथ सेड़ - सढ़ करना, आम लोगों को क्रूर यातनाएं देकर फर्जी मुठभेड़ों में हत्या करना आम बात बन रहा है। सभी प्रगतिशील, मानवाधिकार संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आदिवासी सामाजिक संगठनों, छात्र, युवा, महिला संगठनों, किसान-मजदूर संगठनों पत्रकारों से किस्टारम एरिया कमेटी अपील कि है कि पामलुर कथित फर्जी मुठभेड़  एवं पुलिस हिरासत में रहे दो साथी कमला और पवन को कोर्ट में पेश करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed