फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites issued press note and called for bandh on 29th November

CG: 'लूट और झूठ सरकार के लिए बहादुरी का काम', नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट;  29 को बंद का आव्हान

Mon, 25 Nov 2024 09:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Nov 2024 09:15 PM IST
सार

सुकमा में हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए थे। इसे लेकर नक्सलियों ने 29 को बंद का आव्हान किया है। 

विज्ञापन
Naxalites issued press note and called for bandh on 29th November
नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम भंडरपादर में पुलिस और नक्सलियों के बीच 22 नवंबर को मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में पुलिस ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसके बाद पुलिस ने सभी के शव को मुख्यालय लाने के बाद डांस किया था। नक्सलियों ने अपने साथियों के मारे जाने की बात को लेकर 29 को बंद का आव्हान किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने 25 नवंबर को प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि सुकमा जिले के भेज्जी थाना अंतर्गत 22 नबंबर को भंडरपादर गांव के जंगल में किए गए सरकारी हत्याकांड के विरोध में नबंबर 29 को सुकमा जिला बंद को आह्वान कर रहे हैं। 22 नवंबर सुकमा जिला के लिए एक काला दिवस है। इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मारा गया था। इस घटना में चार नक्सलियो के पास हथियार थे। बाकि छह नक्सलियों के पास हथियार नहीं थे, उसमें दूधी उंगी (बंडारपादर) और कुजाम बामन (चिंताम) गांव वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलियों ने कहा कि बिना हथियार वालों को पकड़कर निर्मम हत्या करके मंत्री और पुलिस अधिकारी जश्न मना रहे हैं। इस घटना को बहादुरी का काम साबित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। दस आदमी की हत्या करने के लिए 500 पुलिस को इकठ्ठ करना, बिना हथियार वालों को पकड़कर हत्या करना, लूट और झूठ सरकार के लिए बहादुरी का काम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed