फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites did IED blast in Kanker Spike holes made to trap soldiers

नहीं थम रहा नक्सलियों का आतंक: कांकेर में किया आईईडी ब्लास्ट, जवानों को फंसाने के लिए बनाए स्पाइक होल

Sun, 04 Feb 2024 06:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 Feb 2024 06:28 PM IST
सार

कांकेर जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इसके बाद सभी नक्सली पहाड़ी जंगलों का सहारा लेकर भाग निकले। वहीं, जवानों को नक्सल सर्चिग के दौरान पत्तों से ढके 20 गड्ढे मिले हैं। सभी गड्ढे नक्सली स्पाइक होल बनाने के लिए खोदे थे।

विज्ञापन
Naxalites did IED blast in Kanker Spike holes made to trap soldiers
नक्सली सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर के परतापुर इलाके के वट्टेकाल क्षेत्र में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। ब्लास्ट के बाद सभी जवान सुरक्षित हैं। नक्सली पहाड़ी जंगलों की आड़ लेकर भाग गए। मौके से कुकर बम व अन्य नक्सल सामग्री जवानों ने बरामद की है। वहीं, छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के जंगलो में नक्सलियों के द्वारा जवानों को स्पाइक होल में फंसाने की साजिश रची गई थी। नक्सल सर्चिग के दौरान जवानों को पत्तों से ढके 20 गड्ढे मिले हैं। सभी गड्ढे नक्सली स्पाइक होल बनाने के लिए खोदे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगलो में गड्ढे खोदकर स्पाइक होल बनाते हैं। स्पाइक होल में नक्सली लोहे के पुराने छड़, रॉड और बांस को छीलकर रखते हैं। ऊपर से इसे झाड़, पत्तों से या फिर छोटे-छोटे पेड़ के डंगालों से या बांस की बनी चटाई से ढंक देते हैं। सर्चिंग के दौरान इस गड्ढे में जवानों के पैर पड़ते ही जवान वहां गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में दंतेवाड़ा पुलिस को सर्चिंग के दौरान दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर एक सुरंग का पता लगा था। जानकारी के अनुसार, इस सुरंग में करीब 100 नक्सलियों के छुपने की जगह है। यह 10 फीट गहरी, तीन फीट चौड़ी और 80 मीटर लंबी थी। जवानों को इस जगह कई स्पाइक होल भी मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed