{"_id":"638a273aed8fb61b666a5b64","slug":"naxalites-created-ruckus-in-kanker-burnt-mobile-towers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कांकेर में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, मोबाइल टावर फूंके, लगाए माओवादी जिंदाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कांकेर में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, मोबाइल टावर फूंके, लगाए माओवादी जिंदाबाद के नारे
Fri, 02 Dec 2022 09:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्गूकोंदल (कांकेर)
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्गूकोंदल (कांकेर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:56 PM IST
सार
नक्सलियों ने कोदापाखा के जिओ नेटवर्क को फूंक दिया। वहीं दूसरी ओर कोदापाखा से महज छह किलोमीटर की दूरी पर लगे मन्हाकाल गांव के जिओ टावर को भी आग लगा दी थी।
विज्ञापन
आगजनी से टावर को पहुंची क्षति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर जिले में गुरुवार रात नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। दो टीमें बीएसएफ और एक टीम आईटीबीपी के रहते हुए नक्सलियों ने दुर्गूकोंदल इलाके में नक्सलियों ने गांव के अंदर घुसकर माओवादी जिंदाबाद के नारे लगाए और कई मोबाइल टावरों में आग लगा दी। इससे इलाके के लोगों में गुस्सा और दहशत है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने कोदापाखा के जिओ नेटवर्क को फूंक दिया। वहीं दूसरी ओर कोदापाखा से महज छह किलोमीटर की दूरी पर लगे मन्हाकाल गांव के जिओ टावर को भी आग लगाकर नुकसान पहुंचाया है। एक ही रात में दो जगहों पर हुई नक्सली वारदात के चलते इलाके के लोग खौफजदा हैं।
विज्ञापन