{"_id":"67dbd14871d22bac3306fb7f","slug":"naxalites-carried-out-ied-blast-in-narayanpur-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"IED Blast: नारायणपुर में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, एक जवान और एक अधिकारी की आंख में भरा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IED Blast: नारायणपुर में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, एक जवान और एक अधिकारी की आंख में भरा मलबा
Thu, 20 Mar 2025 01:56 PM IST
श्याम जी.
एएनआई, नारायणपुर
एएनआई, नारायणपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:56 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों ने एक आईईडी विस्फोट किया। विस्फोट के कारण धूल और मलबा एक जवान और एक अधिकारी की आंखों में चला गया, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए भेज गया।
विज्ञापन
आईईडी विस्फोट
- फोटो : ANI
विस्तार
नक्सलियों ने गुरुवार को अबूझमाड़ में एक आईईडी विस्फोट किया। विस्फोट के कारण धूल और कीचड़ एक जवान और एक अधिकारी की आंखों में चला गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए ऑपरेशन क्षेत्र से बाहर निकाला गया। आईईडी विस्फोट में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
नारायणपुर पुलिस के अनुसार, विस्फोट में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सुरक्षाबलों ने हमले के लिए जिम्मेदार उग्रवादियों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया। वहीं, कांकर में मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड के एक जवान बलिदान हो गया। गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी रहने के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
विज्ञापन