फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites attacked the soldiers deployed on duty at Jagargunda weekly market

Sukma: जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, दो जवान हुए घायल

Sun, 03 Nov 2024 09:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 03 Nov 2024 09:05 AM IST
सार

जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार ड्यूटी मे निकले पुलिस पार्टी पर नक्सलियो के स्मॉल एक्शन टीम ने चाकू से हमला किया। हमले में थाना जगरगुंडा के दो जवान घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Naxalites attacked the soldiers deployed on duty at Jagargunda weekly market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है। हमले में दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। नक्सली जवानों से हथियार लूटकर ले गए हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार ड्यूटी मे निकले पुलिस पार्टी पर नक्सलियो के स्मॉल एक्शन टीम ने चाकू से हमला किया। हमले में थाना जगरगुंडा के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों के नाम -करतम देवा, सोढ़ी कन्ना हैं। दोनों जवानों के हथियार नक्सली लूट कर ले गए हैं। इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा गहन सर्चिंग की जा रही है।

विज्ञापन


नक्सली बेचैन और घबराए हुए हैं- डिप्टी सीएम अरुण साव
सुकमा में नक्सली हमले में दो जवानों के घायल होने पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जब से राज्य में हमारी सरकार बनी है, डबल इंजन की सरकार बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में दोगुनी गति से काम कर रही है। जिस तरह से नक्सलियों की गिरफ्तारी, हत्या और आत्मसमर्पण हुआ है, उससे नक्सली बेचैन और घबराए हुए हैं। इसलिए वे घबराहट में इस तरह के हमले कर रहे हैं। लेकिन हमारे सुरक्षाबलों का मनोबल बहुत ऊंचा है और निश्चित रूप से आने वाले समय में बस्तर में शांति होगी और बस्तर विकास की ओर आगे बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed