फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite with a bounty of Rs one lakh surrendered impressed by the government policy in Kondagaon

Kondagaon: एक लाख रूपये के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, शासन की नीति से हुआ प्रभावित

Mon, 17 Mar 2025 04:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Mar 2025 04:38 PM IST
सार

कोण्डागांव में शासन की नक्सल उन्मूलन नीति और लगातार सुरक्षाबलों की कार्रवाई से प्रभावित होकर एक लाख रुपये के इनामी नक्सली राजमन होड़ी ने आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
Naxalite with a bounty of Rs one lakh surrendered impressed by the government policy in Kondagaon
एक लाख रूपये के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोण्डागांव में शासन की नक्सल उन्मूलन नीति और लगातार सुरक्षाबलों की कार्रवाई से प्रभावित होकर एक लाख रुपये के इनामी नक्सली राजमन होड़ी ने आत्मसमर्पण कर दिया। राजमन होड़ी (36 वर्ष), ग्राम बेड़मा, थाना पुंगारपाल, जिला कोण्डागांव का निवासी था और 2014 से नक्सली संगठन से जुड़ा था। उसने पहले बेड़मा पंचायत मिलिशिया सदस्य (2014-2018) के रूप में काम किया और फिर बारसूर एलओएस में पार्टी सदस्य बना।

विज्ञापन


अपराधिक गतिविधियों में था शामिल
राजमन होड़ी कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में हत्या, लूट, अपहरण और पुलिस पर हमलों जैसी कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा। उसके खिलाफ मर्दापाल और पुंगारपाल थानों में कई संगीन अपराध दर्ज हैं।
विज्ञापन


प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास योजना का लाभ
आत्मसमर्पण के बाद नक्सली को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाओं के लिए पत्राचार किया गया। आत्मसमर्पण कराने में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, एएसपी रूपेश कुमार डांडे, एएसपी कौशलेन्द्र कुमार पटेल, डीएसपी सतीश भार्गव सहित अन्य अधिकारियों की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed