फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite was killed in encounter between DRG and Naxalites in Bijapur-Dantewada border

Naxalite Encounter: बीजापुर में जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर; रुक-रुककर गोलीबारी जारी

Sat, 05 Jul 2025 12:45 PM IST
श्याम जी. एएनआई, बीजापुर
एएनआई, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 05 Jul 2025 12:45 PM IST
सार

बीजापुर में नेशनल पार्क क्षेत्र डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की।

विज्ञापन
Naxalite was killed in encounter between DRG and Naxalites in Bijapur-Dantewada border
नक्सली मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले की नेशनल पार्क क्षेत्र में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है अभी भी माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। 

विज्ञापन

 

नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। इस अभियान के दौरान चार जुलाई से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। 

पुलिस के अनुसार, अब तक की कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से एक पुरुष माओवादी का शव और हथियार बरामद किया गया है। अभियान अभी भी जारी है और जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल अधिक जानकारी साझा नहीं की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत विवरण अलग से उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed