फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite was killed in Abujhmad of Narayanpur

Naxal Encounter: नारायणपुर में दो नक्सलियों के मारे जाने पर अमित शाह ने जताई खुशी, बोले- टूट रही रीढ़

Mon, 22 Sep 2025 12:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Sep 2025 12:55 PM IST
सार

नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की सूचना पर सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान जारी है। मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर हो गए हैं। मामले को लेकर गृहमंत्री शाह ने खुशी जताई है। 

विज्ञापन
Naxalite was killed in Abujhmad of Narayanpur
जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र के अबूझमाड़ में मुठभेड़ हुई। सुबह से शुरू जारी है। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान माओवादियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों और पुलिस को अब तक घटना स्थल से दो पुरुष माओवादियों के शव के साथ हथियार बरामद हुए हैं। माओवादियों से एक एके-47 राइफल, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की है। मारे गए माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सर्च अभियान अभी भी जारी है। अभियान पूर्ण होने पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल आतंक की टूट रही है रीढ़- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के दो शीर्ष नेताओं को मार गिराकर उनके खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल की है। शाह ने एक्स पर लिखा कि हमारे सुरक्षा बल व्यवस्थित रूप से नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व का खात्मा कर रहे हैं और लाल आतंक की रीढ़ तोड़ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से सटे अबूझमाड़ के एक जंगल में सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षा बलों की एक टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर यह अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा, अब तक मौके से दो पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएँ भी बरामद की गईं। इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 249 नक्सली मारे जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले में हुई एक मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के एक केंद्रीय समिति सदस्य मॉडम बालकृष्ण समेत दस नक्सली मारे गए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed