{"_id":"65c247bf8ca366d5c502d8c9","slug":"naxalite-militia-commander-and-two-other-sangham-members-surrender-in-rajnandgaon-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नक्सली मिलिशिया कमांडर और दो अन्य संघम सदस्यों ने किया सरेंडर, पुलिस ने दी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नक्सली मिलिशिया कमांडर और दो अन्य संघम सदस्यों ने किया सरेंडर, पुलिस ने दी प्रोत्साहन राशि
Tue, 06 Feb 2024 08:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 06 Feb 2024 08:23 PM IST
सार
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में नक्सली मिलिशिया कमांडर और दो संघम सदस्यों ने तीन भरमार बंदूक के साथ सरेंडर किया है। इस दौरान उन्हें प्रोत्साहन राशि दी गई।
विज्ञापन
नक्सली मिलिशिया कमांडर ने किया सरेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहला जिले की मानपुर अंबागढ़ चौकी में नक्सली मिलिशिया कमांडर और दो संघम सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है। उनके पास तीन भरमार बंदूकें भी थी। इसके बाद एसपी रत्ना सिंह ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि दी। शासन की योजनाओं से प्रभावित होकर नेशनल पार्क एरिया बीजापुर के मिलिशिया कमांडर लखमु पल्लये, मिलिशिया सदस्य राजेश कुमार कोरमा, मिलिशिया सदस्य सोनुराम ने सरेंडर किया है। तीनों बीजापुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एसपी रत्ना सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसके तहत मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नक्सली मिलिशिया कमांडर और उसके दो अन्य संघम सदस्य को तीन भरमार बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया। नक्सलियों को इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहन राशि भी दी गई। इसके साथ ही आत्मसमर्पण नीति अंतर्गत पुनर्वास और अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन