फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite cache, huge quantity of explosives and other items recovered from the forest in in Bijapur

बीजापुर में नक्सल साजिश नाकाम: जंगल से बरामद हुआ नक्सलियों का जखीरा, भारी मात्रा में विस्फोटक और सामान जब्त

Wed, 01 Oct 2025 12:38 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 01 Oct 2025 12:38 PM IST
सार

पामेड़ थाना क्षेत्र के एफओबी काउरगुट्टा के जंगलों में कोबरा 208 बटालियन द्वारा की गई सर्चिंग कार्रवाई के दौरान जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छिपाए गए भारी मात्रा में विस्फोटक और रोजमर्रा उपयोग की सामग्री का बड़ा डंप बरामद किया गया।
 

विज्ञापन
Naxalite cache, huge quantity of explosives and other items recovered from the forest in in Bijapur
जंगल से बरामद हुआ नक्सलियों का जखीरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पामेड़ थाना क्षेत्र के एफओबी काउरगुट्टा के जंगलों में कोबरा 208 बटालियन द्वारा की गई सर्चिंग कार्रवाई के दौरान जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छिपाए गए भारी मात्रा में विस्फोटक और रोजमर्रा उपयोग की सामग्री का बड़ा डंप बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बरामदगी ग्राम कंचाल के जंगलों से की गई है। आशंका है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की साजिश के तहत इन सामग्रियों को एकत्र कर छिपाकर रखे थे। लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह साजिश समय रहते विफल कर दी गई।
विज्ञापन


विस्फोटक सामग्री
गन पावडर, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, बीजीएल राउण्ड, आरडीएक्स, इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, नॉन-इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, पटाखे, तीर बम (इम्प्रोवाइज्ड)बैरल में उपयोग में आने वाला आयर रॉड, इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड, क्रिस्टल शुगर, रायफल बैनट, आयरन चिमटा, आयरन रॉड, कॉपर कटर, बैटरी, सोलर इन्वर्टर, लिथियम बैटरी, स्पूल वायर, कॉपर वायर, स्टील कंटेनर, प्लास्टिक ड्रम, स्टील पाइप, आयरन फाइल, स्टील प्लेट, बड़ा छोटा स्टील तार, नक्सली वर्दी, कोबरा पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस क्लॉथ, पिटठू, रेड क्लॉथ, हरा क्लॉथ, वेल्क्रो बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि नक्सली किसी बड़े हमले की तैयारी में थे। लेकिन कोबरा बटालियन की सतर्कता और सक्रियता के चलते बड़ी वारदात को टाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed