फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite arrested during area domination in Bijapur

CG: एरिया डॉमिनेशन के दौरान नक्सली गिरफ्तार, दर्ज हैं कई केस

Sat, 14 Dec 2024 09:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Dec 2024 09:40 PM IST
सार

बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन के दौरान पुलिस ने बड़ा तर्रेम के जंगल से एक जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। नक्सली के खिलाफ वर्ष 2023 एवं 2024 के 2 स्थाई वारंट लंबित हैं और तर्रेम थाना से अलग चार अपराध पंजीबद्ध हैं।

विज्ञापन
Naxalite arrested during area domination in Bijapur
जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन के दौरान पुलिस ने बड़ा तर्रेम के जंगल से एक जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान पर तर्रेम थाना, कोबरा व सीआरपीएफ का संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन पर गोलागुड़ा, बडा तर्रेम की ओर निकला हुआ था। इस दौरान बड़ा तर्रेम के जंगल से जनमिलिशिया सदस्य पकड़ा गया।

विज्ञापन


गिरफ्तार किये गए जनमिलिशिया सदस्य का नाम रवि उर्फ संतोष (45) है। वह पुनेम पारा बड़ा तर्रेम का रहने वाला है। पकड़े गए नक्सली के खिलाफ वर्ष 2023 एवं 2024 के 2 स्थाई वारंट लंबित है तथा तर्रेम थाना से अलग चार अपराध पंजीबद्ध हैं। पकड़े गए नक्सली के खिलाफ तर्रेम थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed