{"_id":"5829bb564f1c1b61368fdfa4","slug":"naxal-commander-dead-in-encounter-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में नक्सली कमांडर ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में नक्सली कमांडर ढेर
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
Updated Mon, 14 Nov 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित सुकुमा जिले में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक नक्सली कमांडर को ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ की यह घटना दोर्नापाल थाना क्षेत्र के जंगलों सोमवार तड़के हुई। सुकुमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के जवानों ने नक्सली को मार गिराया।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां से 500 किमी दूर स्थित अर्लामपल्ली और मेडवाही गांव के बीच एक नक्सली छिपा है। जब डीआरजी की टीम गांव में पहुंची तो उसने हमला कर दिया, लेकिन जवाबी गोलीबारी में वह मारा गया। मारे गए माओवादी की पहचान वनजाम नंदा के रूप में हुई है जिसके खिलाफ विभिन्न अदालतों से 12 वारंट जारी हो चुके हैं। उसके पास से देसी राइफल और 12 बोर के जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन