फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   navratri special; a muslim started durga puja 34 years ago in raigarh chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सलीम की देवी भक्ति:यहां 34 साल पहले एक मुस्लिम ने शुरू की दुर्गा पूजा, बनवाया हनुमान मंदिर

Mon, 03 Oct 2022 01:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Oct 2022 01:26 PM IST
सार

सलीम ने अपने नगर निगम के दफ्तर में भी हनुमान जी की फोटो रखी हुई है। कार्यालय पहुंचने के बाद सबसे पहले वो हनुमानजी की पूजा करते हैं। सलीम कहते हैं कि यह हिंदू-मुस्लिम सौहार्द और भाई-चारा है। ईश्वर एक ही है। बस सभी का मानना और आस्था अलग-अलग होती है। 
 

विज्ञापन
navratri special; a muslim started durga puja 34 years ago in raigarh chhattisgarh
रायगढ़ में एक मुस्लिम ने की दुर्गा पूजा की शुरुआत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आज नवरात्रि की अष्टमी है। छत्तीसगढ़ में भी देवी शक्ति की उपासना का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के रायगढ़ में हांडी चौक स्थित दुर्गा पूजा सांप्रादायिक सौहार्द की मिसाल बन गई है। यहां दुर्गा पूजा की शुरुआत साल 1988 में एक मुस्लिम सलीम नियारिया ने की थी। अब यह उनके ही नेतृत्व में 34 सालों से अनवरत जारी है। इसमें हिंदुओं के साथ ही बड़ी संख्या में मुस्लिम भी शामिल होते हैं। खास बात यह है कि दुर्गा पूजा की इस समिति में तीन मुस्लिम भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


प्रतिमा से लेकर डेकोरेशन तक मिट्टी से 
दरअसल, रायगढ़ में 100 से अधिक स्थानों पर पंडाल लगाकर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन्हीं में से एक है हांडी चौक में स्थापित दुर्गा प्रतिमा। आकर्षक आर्टिफीशियल फूलों से पंडाल को सजाया गया है। इसके अलावा प्रतिमा से लेकर सारा डेकोरेशन मिट्टी से होना इसे और भी खास बनाता है। इससे न केवल पर्यावरण को फायदा होता है, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलता है। सलीम बताते हैं कि मुस्लिम कारीगर भी इस आयोजन का हिस्सा हैं, जो पंडाल की साज-सज्जा करते हैं।
विज्ञापन


हनुमान जी के भी भक्त हैं सलीम
सलीम अभी रायगढ़ नगर निगम के पार्षद हैं। वह न केवन श्रद्धा से देवी मां की आराधना करते हैं, बल्कि नवमी से लेकर विसर्जन तक सारी जिम्मेदारी भी संभालते हैं। सलीम खुद को हनुमान जी का भी भक्त बताते हैं। उनकी यह भक्ति जिम जाने के दौरान शुरू हुई। वह बताते हैं कि जब वह पहले जिम जाते थे। वहां हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित थी। जिम शुरू करने से पहले उनकी पूजा की जाती थी। वहीं से वह भी हनुमान जी को मानने लगे। उन्होंने क्षेत्र में एक हनुमान मंदिर की स्थापना भी कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed