फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   National wheelchair basketball championship begins in Rajnandgaon

Rajnandgaon: नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, दिव्यांग बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

Thu, 23 Nov 2023 06:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 23 Nov 2023 06:21 PM IST
सार

राजनांदगांव में  नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। इसमें हिस्सा लेने के लिए महिलाओं की छह टीम और पुरुषों की 11 टीम पहुंची हैं। चयनित खिलाड़ी इंटरनेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप खेलने थाईलैंड जाएंगे।
 

विज्ञापन
National wheelchair basketball championship begins in Rajnandgaon
नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में आज से नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। दिव्यांग खिलाड़ी व्हीलचेयर में बैठकर अपने खेल का जौहर दिखा रहे हैं। महिलाओं की छह टीम और पुरुषों की 11 टीमें यहां पहुंची हैं। देश के अलग-अलग राज्यों की और टीम भी यहां पहुंची हैं। आज से 29 नवंबर तक इनके बीच मैच खेला जाना है और इसमें से चयनित खिलाड़ी इंटरनेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप खेलने थाईलैंड जाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


देश के अलग-अलग राज्यों से आए यह दिव्यांग खिलाड़ी नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में अपने खेल का जौहर दिखा रहे हैं। 120 महिलाएं और 150 पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इसमें कोच टीम मैनेजर और अन्य सदस्य भी शामिल हैं। व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिस खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, उसका चयन थाईलैंड में होने वाले इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर राज्य के खिलाड़ी अपना बेस्ट देने को तैयार हैं और अपना बेस्ट दे रहे हैं, ताकि उनका चयन इंटरनेशनल टीम के लिए हो सके। शहर के दिग्विजय स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसे देखने भी लोग उत्साह से पहुंच रहे हैं। दिव्यांग खिलाड़ी नेशनल व्हीलचेयर प्रतियोगिता के माध्यम से अपने खेल का जौहर दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed