फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   National Tribal Dance Festival: Dancers from Serbia, Indonesia and Maldives arrived in Raipur to join the team

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : सर्बिया, इंडोनेशिया और मालदीव के नृतक दल में शामिल होने पहुंचे रायपुर

Mon, 31 Oct 2022 11:57 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 31 Oct 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
National Tribal Dance Festival: Dancers from Serbia, Indonesia and Maldives arrived in Raipur to join the team
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने वाले विदेशी दल - फोटो : अमर उजाला
यूरोप के सर्बिया और एशिया से मालदीव और इंडोनेशिया के नृतक दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज राजधानी रायपुर पहुंचे। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। नृतक दलों में गजब का उत्साह देखने को मिला और इस उत्साह के साथ ही उन्होंने अपने अपने अपने देश की संस्कृति की झलक एयरपोर्ट पर नृत्य करके भी प्रदर्शित की। नर्तक दलों ने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल से उन्हें सांस्कृतिक अदान प्रदान में शामिल होने का अच्छा अवसर मिल रहा है तथा छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ साथ विभिन्न देश की संस्कृति से नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के जरिए अवगत हो पाएंगे।
विज्ञापन


इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा का उदघोष किया। उल्लेखनीय है कि सरबिया मालदीव और इंडोनेशिया से आए सभी नृतक दलों में 10-10  सदस्य हैं।सर्बिया से आए नृतक दल में 6 पुरुष और 4 महिला,मालदीव से आए दल में 10 पुरुष  एवम इंडोनेशिया के दल में 5 पुरुष और 5 महिला सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का भव्य आयोजन 1 से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होना है। उद्घाटन कार्यक्रम 1 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि होंगे साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसी दिन शाम 7 बजे से राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल  अनुसूईया उइके होंगी एवं अध्यक्षता मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के अगले दिन 2 नवंबर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे एवं अध्यक्षता संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत करेंगे। राज्योत्सव का समापन 3 नवंबर को शाम 7 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed