फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   National Mango Festival from May 29 at IGKV, more than 250 varieties to be exhibited

CG: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 29 मई से राष्ट्रीय आम महोत्सव, 250 से ज्यादा किस्मों की होगी प्रदर्शनी

Wed, 27 May 2026 04:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 27 May 2026 04:40 PM IST
सार

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव 29, 30 और 31 मई तक चलेगा। आयोजन में आम की 250 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
National Mango Festival from May 29 at IGKV, more than 250 varieties to be exhibited
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में 29 मई से तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव 29, 30 और 31 मई 2026 तक कृषि महाविद्यालय परिसर में चलेगा। आयोजन में आम की 250 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से आम उत्पादक हिस्सा लेंगे। आयोजन के दौरान आम की अलग-अलग किस्मों की प्रतियोगिता, आम से बने व्यंजनों की स्पर्धा, सजावट प्रतियोगिता, मैंगो क्विज, फैंसी ड्रेस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि कार्यक्रम में प्रवेश और पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में दशहरी, लंगड़ा, केसर, अलफांसो, नीलम, तोतापरी, फजली जैसी व्यावसायिक किस्मों के अलावा मल्लिका, आम्रपाली, रत्ना, सिंधु और अर्का पुनीत जैसी संकर किस्मों को भी शामिल किया गया है। वहीं नूरजहां, हाथीझुल, गुलाब खास और लड्डू जैसी विशिष्ट किस्मों के साथ मियाजाकी और गोल्डन नगेट्स जैसी विदेशी किस्में भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम से बने उत्पादों की प्रतियोगिता में प्रतिभागी आम पना, शर्बत, अचार, चटनी, जैम, आमरस, मिठाइयां और आम पापड़ जैसे व्यंजनों के साथ भाग ले सकेंगे। इसके अलावा आम आधारित मॉडल, बोनसाई और सजावट प्रतियोगिता में विद्यार्थी, महिलाएं और आमजन भी हिस्सा ले सकेंगे।

प्रकृति की ओर सोसायटी की ओर से आयोजन में शामिल होने वाले ऐसे लोगों को उन्नत किस्म का आम पौधा दिया जाएगा, जो अपने साथ आम की 11 गुठलियां लेकर आएंगे। प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा रॉय इस दौरान आम से बनने वाले विशेष व्यंजनों की लाइव डेमो भी देंगी। महोत्सव के पहले दिन 29 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनी आम लोगों के लिए प्रतिदिन रात 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में आम के फल, पौधे और उससे बने उत्पादों की बिक्री भी होगी।


30 मई को किसानों और आम उत्पादकों के लिए “आम उत्पादन समस्या एवं समाधान” विषय पर तकनीकी सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ बेहतर उत्पादन, विपणन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। वहीं 31 मई को सफल आम उत्पादकों और उद्यमियों के अनुभव साझा किए जाएंगे। अंतिम दिन विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य आम की पारंपरिक और आधुनिक किस्मों को बढ़ावा देने के साथ युवाओं, किसानों और उद्यमियों को आम उत्पादन एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में नए अवसरों से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed