{"_id":"67f61628badbdcb2ec05a5bc","slug":"national-archery-academy-to-be-opened-in-nava-raipur-players-will-get-world-class-training-know-specialties-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवा रायपुर में खुलेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी: खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय ट्रेनिंग, जानें इसकी खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवा रायपुर में खुलेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी: खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय ट्रेनिंग, जानें इसकी खासियत
Wed, 09 Apr 2025 12:09 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:09 PM IST
सार
National Archery Academy in Nava Raipur: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी की स्थापित होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
National Archery Academy in Nava Raipur: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी की स्थापित होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने लगभग 10.03 एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर लिया है। यह भूमि सेक्टर-33 के ग्राम उपरवारा क्षेत्र में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 40,614.216 वर्गमीटर है।
विज्ञापन
एनटीपीसी सीएसआर के तहत करेगा सहयोग
खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 90 वर्षों की लीज पर भूमि प्रदान की जाएगी। तीरंदाजी अकादमी के निर्माण में एनटीपीसी लिमिटेड अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा। यहां आउटडोर और वातानुकूलित इनडोर तीरंदाजी रेंज, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास जैसे निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
युवा तीरंदाजों के सपनों को लगेंगे पंख
अकादमी के बनने से नवा रायपुर न केवल खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा, बल्कि यह देश के युवा तीरंदाजों के लिए एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभरेगा। यह पहल खेलों के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन