फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   narayanpur administration given free training to youth for recruitment in police-army

युवाओं को 'परीयना' प्रशिक्षण: नक्सली इलाके से तैयार हो रही पुलिस-सेना में भर्ती के लिए निशुल्क ट्रेनिंग

Tue, 04 Apr 2023 04:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Apr 2023 04:56 PM IST
सार

'परीयना' प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम बैच 11 अप्रैल तक आयोजित होना है। इसमें शारीरिक अभ्यास का प्रशिक्षण बालक हाई स्कूल ग्राउंड और लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण सनातन भवन में आयोजित किया जा रहा है। दूसरा बैच का  12 अप्रैल 2023 से 11 जुलाई तक प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
narayanpur administration given free training to youth for recruitment in police-army
ट्रेनिंग के बाद किट का वितरण किया गया । - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती के लिए प्रशासन की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए 'परीयना' कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत युवक- युवतियों को शारीरिक अभ्यास और लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योजना में 100 युवक-युवतियों का चयन किया गया है। खास बात यह है कि इनमें से कई घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ से आते हैं। प्रशासन की ओर से मंगलवार को पहले बैच के प्रशिक्षणार्थियों को किट वितरित की गई। 

विज्ञापन


चयनति युवाओं को 12 जनवरी से तीन माह का शारीरिक और लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान सत्र में 41 युवक और 59 युवतियां शामिल हैं। प्रशिक्षण के बाद  युवक-युवतियों को प्रशिक्षण से संबंधित सामग्री टी-शर्ट, लोवर, जूता, स्टेशनरी सामान, बर्तन आदि का वितरण किया गया है। 'परीयना' प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम बैच 11 अप्रैल तक आयोजित होना है। इसमें शारीरिक अभ्यास का प्रशिक्षण बालक हाई स्कूल ग्राउंड और लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण सनातन भवन में आयोजित किया जा रहा है। दूसरा बैच का  12 अप्रैल 2023 से 11 जुलाई तक प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed