{"_id":"6a5a16cd808076b5030a344c","slug":"nakti-bulldozer-controversy-reaches-raj-bhavan-congress-demands-governor-s-intervention-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर कांग्रेस ने खटखटाया राजभवन का दरवाजा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर कांग्रेस ने खटखटाया राजभवन का दरवाजा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Fri, 17 Jul 2026 05:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 17 Jul 2026 05:19 PM IST
सार
नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने अब राजभवन का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और प्रभावित परिवारों की स्थिति से जुड़ा ज्ञापन सौंपते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
नकटी बुलडोजर एक्शन को लेकर कांग्रेस पहुंची राजभवन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने अब राजभवन का दरवाजा खटखटाया है। शुक्रवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और प्रभावित परिवारों की स्थिति से जुड़ा ज्ञापन सौंपते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि कार्रवाई के बाद कई परिवारों के सामने आवास और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और न्याय दिलाने के लिए सरकार स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनीं और भरोसा दिलाया कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद वे इस विषय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए उम्मीद जताई कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान निकलेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस ने राज्य सरकार से भी मांग की है कि जिन परिवारों पर कार्रवाई हुई है, उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाए और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नकटी गांव से राजभवन तक पदयात्रा निकाली थी। हालांकि उस दिन राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसके बाद कांग्रेस ने समय लेकर शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से राज्यपाल से भेंट कर अपना पक्ष रखा।