{"_id":"679f9dce29333ad3c40ae446","slug":"mutaiya-from-madded-and-kamla-from-bedre-will-be-congress-candidates-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: कांग्रेस ने 10 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, मद्देड़ से मुतैया और बेदरे से कमला होंगी कांग्रेस प्रत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: कांग्रेस ने 10 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, मद्देड़ से मुतैया और बेदरे से कमला होंगी कांग्रेस प्रत्या
Sun, 02 Feb 2025 10:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:01 PM IST
सार
कांग्रेस ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-2 से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे मिच्चा मुतैया को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-3 बेदरे सीट से कमला मिच्चा को उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार कमला मिच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-2 मद्देड़ और क्षेत्र क्रमांक-3 बेदरे से कांग्रेस ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जिला पंचायत की मद्देड़ व बेदरे की सीट पर राय नहीं बनने पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों का एलान नहीं किया था। दोनों ही सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। अब तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-2 से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे मिच्चा मुतैया को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
वहीं, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-3 बेदरे सीट से कमला मिच्चा को उम्मीदवार घोषित किया है। इन नामों के घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि एक सीट गंगालुर से कांग्रेस ने अपना कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं किया है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी सोमलु हेमला को कांग्रेस ने अपने समर्थन का ऐलान किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इससे पहले मद्देड़ से सरिता चापा जिला पंचायत सदस्य रहीं। अब उनकी जगह मिच्चा मुतैया को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर इस बार भाजपा ने भी मजबूत प्रत्याशी पेरे पुलैया को खड़ा कर चुनाव को रोचक बना दिया है।
विज्ञापन