{"_id":"68db74b96b45eca22e08bcd2","slug":"muslim-youth-participate-in-garba-program-perform-puja-and-raised-slogans-praise-of-mother-goddess-in-bastar-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: गरबा में मुस्लिम युवक को तिलक लगाकर खिलाया प्रसाद, दंडवत प्रणाम कर लगवाए मातारानी के जयकारे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: गरबा में मुस्लिम युवक को तिलक लगाकर खिलाया प्रसाद, दंडवत प्रणाम कर लगवाए मातारानी के जयकारे, वीडियो वायरल
Tue, 30 Sep 2025 11:42 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:42 AM IST
सार
एक आयोजन में मुस्लिम युवक की उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। युवक को मंच पर बुलाकर माता की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन और दंडवत प्रणाम कराया गया। तिलक लगाकर प्रसाद ग्रहण करने को भी कहा, जिसे युवक ने स्वीकार किया।
विज्ञापन
गरबा आयोजन में शामिल हुआ मुस्लिम युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बस्तर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर जगह-जगह गरबा आयोजन हो रहे हैं। इसी दौरान एक आयोजन में मुस्लिम युवक की उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। युवक को मंच पर बुलाकर माता की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन और दंडवत प्रणाम कराया गया। तिलक लगाकर प्रसाद ग्रहण करने को भी कहा, जिसे युवक ने स्वीकार किया।
मिली जानकारी के अनुसार, गणपति रिसॉर्ट में रोटरी क्लब द्वारा गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी आयोजन में पहुंचे मुस्लिम युवक की जानकारी आयोजन समिति और हिंदू संगठनों के सदस्यों को मिली।
इसके बाद युवक को मंच पर बुलाकर माता की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन और दंडवत प्रणाम कराया गया। समिति सदस्यों ने उसे तिलक लगाकर प्रसाद ग्रहण करने को भी कहा, जिसे युवक ने स्वीकार किया। इस दौरान युवक ने माता के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी देते हुए सक्षम संस्था के कुणाल चालीसगांवकर ने बताया कि आयोजन के दौरान युवक को पूजन में शामिल कराया गया और प्रसाद भी खिलाया गया। आयोजन से जुड़े सदस्यों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और साझा किया।