फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Murder accused jumped in front of train and died

Janjgir Champa: हत्या के आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, डेढ़ माह से था फरार, CCTV तलाशने में जुटी पुलिस

Wed, 15 Mar 2023 05:45 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Wed, 15 Mar 2023 05:45 PM IST
सार

हत्या के आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है की कोर्ट से बेल मिलने के बाद से ही वह बाहर था। लेकिन इस दौरान कोर्ट ने दोबारा सजा बरकरार रखने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
Murder accused jumped in front of train and died
हत्या के आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र के नहरिया बाबा मंदिर के करीब हत्या के आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक प्रकाश राठौर की थी जो वार्ड नंबर 14 जांजगीर का रहने वाला था। आरोपी ने आत्महत्या क्योंकि इसका कारण नहीं पता चला है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

 
 
बताया जा रहा है कि मृतक प्रकाश राठौर ने 2011 में संजय सिंह की  गोली मारकर हत्या की थी। जिसे हाई कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद डेढ़ साल तक सजा काटने के बाद हाई कोर्ट से बेल मिल गई। जिसके बाद 25 जनवरी 2023 को पता चला की जो सजा हुई थी उसे हाई कोर्ट ने बरकार रखा था। जिसके बाद से मृतक प्रकाश राठौर डेढ़ माह से फरार चल रहा था ।
विज्ञापन

 
परिजनों से बताया की घर से डेढ़ माह पहले दिल्ली जाने के लिए निकला था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं आया है। बुधवार की सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि प्रकाश राठौर जिसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस इस मामले मे नहरिया बाबा हनुमान मंदिर मे लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी तलाश रही है। जिससे मौत किस वजह से हुई इसका खुलासा हो पाएगा। साथ एफएसएल की टीम भी मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed