{"_id":"669fceda9f71fb77be023d4a","slug":"municipal-corporation-broke-drain-and-cc-road-built-on-private-land-in-korba-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: निजी जमीन पर बने नाली और सीसी सड़क को निगम ने तोड़ा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: निजी जमीन पर बने नाली और सीसी सड़क को निगम ने तोड़ा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई कार्रवाई
Tue, 23 Jul 2024 09:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 23 Jul 2024 09:11 PM IST
सार
कोरबा नगर निगम वार्ड नंबर-1 राताखार बस्ती में होईकोर्ट का आदेश आने के बाद निजी जमीन पर निगम द्वारा बनाए गए सीसी सड़क और नाली को तोड़ दिया गया। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर पार्षद और स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
तोड़ी गई नाली और सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम कोरबा के वार्ड नंबर-1 राताखार बस्ती में होईकोर्ट का आदेश आने के बाद निजी जमीन पर निगम द्वारा बनाए गए सीसी सड़क और नाली को तोड़ दिया गया। निगम का तोड़ू दस्ता मौके पर पहुंचा और अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम के इस कार्रवाई को लेकर पार्षद और स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नगर निगम कोरबा के वार्ड नंबर-1 राताखर बस्ती स्थित नहर रोड के किनारे निजी जमीन पर निगम द्वारा बनाए गए सीसी सड़क और नाली को तोड़े जाने का विरोध शुरु हो गया है। हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद नगर निगम की टीम मंगलवार को बुलडोजर के साथ पहुंचे और सीसी सड़क को उखाड़ने लगी। जिस जमीन से सीसी सड़क को उखाड़ा गया है वह किसी हरदीप सिंह राजपाल की है।
विज्ञापन
सीसी सड़क को जिस तरह से उखाड़ा गया, उसे लेकर वार्ड पार्षद के साथ ही स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरु कर दिया है। वार्ड पार्षद रवि चंदेल का कहना है कि एक साजिश के तहत नाली और सड़क को तोड़ा गया है। आदेश पर स्टे लेने के लिए पार्षद ने हाईकोर्ट की शरण में जाने की बात कही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की जमीन है, वह साल दर साल पीछे खिसकते जा रही है। कहीं न कहीं साजिश के तहत सरकारी जमीन को हथियाने का खेल खेला जा रहा है। बहरहाल यह मामला एक बार फिर से हाईकोर्ट में जाने वाला है। पार्षद रवि चंदेल ने बताया कि बस्तीवासियों के सुविधा के लिए निगम द्वारा सीसी रोड और नाली बनाया गया था, लेकिन निजी जमीन बताकर हाईकोर्ट के आदेश पर आज तोड़ा गया, जिसका बस्तीवासियों ने विरोध किया।
इससे जब जमीन निजी थी तो निगम ने बनाया क्यो और बनाया तो तोड़ा क्यो ऐसे कई सवाल है। कार्यवाही के दौरान नगर निगम तोड़ू दस्ता प्रभारी योगेश राठौर टीम के साथ नजर आए। वहीं, कोरबा पटवारी भी मौजूद थे, जिन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध को देख पुलिस बल भी तैनात किए गए थे।