फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Municipal body and three-tier panchayat elections in Janjgir Champa

CG: जांजगीर चांपा में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, राजनैतिक दलों के साथ कलेक्टर ने की बैठक

Tue, 21 Jan 2025 07:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 21 Jan 2025 07:12 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने सभाकक्ष में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और माडिया कर्मियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
Municipal body and three-tier panchayat elections in Janjgir Champa
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने सभाकक्ष में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और माडिया कर्मियों के साथ बैठक की। इसमें नगरीय निकाय चुनाव की सूचना प्रकाशन, सीटों का आरक्षण प्रकाशन, नाम निर्देशन प्राप्त, निर्वाचक प्रतीकों का आवंटन मतदान और परिणामों की घोषणा के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। 

विज्ञापन


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने बताया कि निकाय चुनाव में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, सीटों के आरक्षण का प्रकाशन और नाम निर्देशन 22 जनवरी से प्राप्त करना शुरू होगा। 28 जनवरी को नाम निर्देशन प्राप्त करने का अंतिम तिथि है। 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा होगी। 31 जनवरी को अभ्यर्थियों से नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी। वहीं, अभ्यर्थियों की सूचना व निर्वाचक प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा और 15 फरवरी को परिणाम की घोषणा होगी। 
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव तीन चरण में होगा, जिसमें 27 जनवरी को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, सीटों के आरक्षण के संबंध में प्रकाशन एवं मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन, नाम निर्देशन प्राप्त किया जाएगा। वहीं, तीन फरवरी को तीनों चरण के लिए नाम निर्देशन प्राप्त की अंतिम तिथि होगी। चार फरवरी को तीनों चरण के नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। छह फरवरी को तीनों चरण के अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। साथ ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूचना तैयारकर प्रकाशन और निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के पांच विकास खंड में निर्वाचन को लेकर तीन चरणों में बंटा गया है, जिसमें प्रथम चरण- बन्हनीडीह, अकलतरा, द्वितीय चरण- नवागढ़, तृतीय चरण- बलौदा, पामगढ़ है

जांजगीर चांपा जिले की सामान्य जानकारी  
जिले में कुल तीन नगर पालिका नैला जांजगीर, चांपा और अकलतरा है। वहीं, आठ नगर पंचायत बलौदा, नवागढ़, शिवरीनारायण, खरौद, राहौद, पामगढ़, नारियरा, सारागांव हैं। नगर पालिका में कुल 72 वार्ड और नगर पंचायत में कुल 120 वार्ड हैं। इसमें कुल मतदाता 8,30,961 हैं, जिसमे पुरुष 4,17,795 और महिला 4,13,148 व अन्य 18 हैं।


वहीं, जिला पंचायत क्षेत्र की संख्या 17, जनपद पंचायत की संख्या पांच, कुल जनपद क्षेत्रों की संख्या 113, ग्राम पंचायतों की संख्या 334, ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या 5,267 है। नगरीय निकाय में 234 मतदान केंद्र हैं। वहीं, जनपदवार में 1318 मतदान केंद्र हैं। इसमें कुल 354 (87 नगरीय निकाय और 267 पंचायत) संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। अति संवेदनशील मतदान केंद्र 97 (नगरीय निकाय और 97 पंचायत) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed