फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MP Manoj Mandavi Gave Exam Tips To Students In Balod

सांसद ने दिए एग्जाम टिप्स: मोहन मंडावी ने कहा- ये स्वर्णिम युग है, अब परीक्षा को बोझ मानने की जरूरत नहीं

Thu, 19 Jan 2023 07:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Jan 2023 07:50 PM IST
सार

कार्यक्रम की शुरूआत 16 फरवरी 2018 में की गई थी। कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद करते हैं। उन्होंने ही यह ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम शुरू कराया। 2018 से हर साल में पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। 

विज्ञापन
MP Manoj Mandavi Gave Exam Tips To Students In Balod
सांसद मनोज मंडावी ने हंसी-मजाक में दिए परीक्षा के टिप्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में सांसद मोहन मंडावी ने छात्र-छात्राओं को एग्जाम टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि, यह स्वर्णिम युग है। परीक्षा को अब बोझ मानने का समय नहीं है, बल्कि बेहतरीन ढंग से देने का समय है। सांसद मंडावी गुरुवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से हंसी मजाक किया। वहीं बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।  

विज्ञापन


ध्यान और एकाग्रता को दैनिक जीवन में जोड़ें
सरस्वती शिशु मंदिर सभाकक्ष में हुए कार्यक्रम में सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि यहां पर अर्जुन की एकाग्रता से हम सब को सीखना चाहिए। वह केवल एक लक्ष्य रखकर आगे बढ़े, तब उन्हें सफलता हासिल हुई। सांसद मंडावी ने कहा कि हम अक्सर 'ध्यान' और एकाग्रता को ऋषि-मुनि से जोड़ते हैं। जबकि हम सभी को अपने दैनिक जीवन में इसकी आवश्यकता होती है। यह काम पर ध्यान केंद्रित करना सिखाता है।
विज्ञापन




हर बच्चे में कुछ असाधारण होता है
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि आज ये समय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप सब के साथ हैं। हम उस जमाने के छात्र थे, जब कोई परीक्षा के बारे में बताने वाला नहीं था। अब स्वयं प्रधानमंत्री आप सब के साथ चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा आप सभी अपना आत्मविश्वास महसूस करें। हमें यह समझना चाहिए कि हर बच्चे में कुछ ऐसा असाधारण होता है।  जिसे माता-पिता और शिक्षक कई बार खोजने में विफल रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 से हो रही है ‘परीक्षा पर चर्चा’
इस कार्यक्रम की शुरूआत 16 फरवरी 2018 में की गई थी। कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद करते हैं। उन्होंने ही यह ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम शुरू कराया। 2018 से हर साल में पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। इसमें विद्यार्थियों को स्कूली परीक्षा के अलावा असल जिंदगी की परीक्षा के बारे में भी प्रेरित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed