{"_id":"6763fcf60f6fcd9be907db91","slug":"mp-mahesh-kashyap-meets-union-minister-jyotiraditya-scindia-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सांसद महेश कश्यप की मुलाकात, बस्तर के विकास के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सांसद महेश कश्यप की मुलाकात, बस्तर के विकास के लिए सौंपा ज्ञापन
Thu, 19 Dec 2024 04:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Dec 2024 04:31 PM IST
सार
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय संचार मंत्री व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। सांसद ने बस्तर के अनेकों मुद्दों को दिल्ली तक पहुंचाकर उस मुद्दे पर कार्य करने हेतु केंद्र सरकार से आग्रह किया।
विज्ञापन
सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर बस्तर के अनेकों विषयो से उन्हें अवगत कराया। सांसद ने बस्तर के अनेकों मुद्दों को दिल्ली तक पहुंचाकर उस मुद्दे पर कार्य करने हेतु केंद्र सरकार से आग्रह किया। कश्यप ने मंत्री सिंधिया से बस्तर संभाग के सुदूर क्षेत्र बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा जिलों में चली आ रही मोबाइल नेटवर्क की समस्या से उन्हें अवगत कराया है। बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को इस दौरान ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही इन सभी जनहित समस्याओं का निराकरण करने हेतु आग्रह किया है।
विज्ञापन
पत्र में निम्न मांगों का उल्लेख किया है
1. बस्तर लोकसभा क्षेत्र देश का सर्वाधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। क्षेत्र में पहले एक ही जिला बस्तर था, लेकिन अब दतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नरायणपुर एवं बीजापुर जिलों का निर्माण किया गया है। इन जिलों के डाकघर का उन्नयन कर स्टाफ एवं सुविधाओं का विस्तार किया जाए।
विज्ञापन
2. डाक विभाग में की जा रही भर्तियों में स्थानीय लोगों की एवं स्थानीय जनजातियों की अनदेखी की जा रही है। अन्य राज्य के लोगों का चयन बस्तर संभाग में किया जा रहा है। देखने में आया है कि नियुक्ति के कुछ समय बाद ही यह अपना स्थानानंरण करा लेते हैं। भर्तियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
3. नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। इन जिले के ग्रामों को मोबाइल कनेक्टविटी से जोड़ने के लिए मोबाइल टावरों की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें। बस्तर सांसद के मांगों को पूरा करने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया है।