फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MP Jyotsna Mahant attacks BJP says BJP government wants to make Chhattisgarh like Manipur

Korea: सांसद ज्योत्सना महंत का भाजपा पर हमला, बोलीं- छत्तीसगढ़ को मणिपुर जैसा बनाना चाहती है भाजपा सरकार

Wed, 19 Jun 2024 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Jun 2024 07:27 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ से इकलौती कांग्रेस सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ की साय सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान कोरबा लोकसभा से कांग्रेस सांसद ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को मणिपुर जैसा बनाना चाह रही है

विज्ञापन
MP Jyotsna Mahant attacks BJP says BJP government wants to make Chhattisgarh like Manipur
सांसद ज्योत्सना महंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ से इकलौती कांग्रेस सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ की साय सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान कोरबा लोकसभा से कांग्रेस सांसद ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को मणिपुर जैसा बनाना चाह रही है भाजपा सरकार। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही हिंसा और आगजनी, लड़ाई झगड़े जैसे काम शुरू हो गए हैं। सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि प्रदेश में कलेक्टर एसपी सुरक्षित नहीं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा।

विज्ञापन

 

इतना ही नहीं ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि देश मे जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां-वहां धर्म की आग लगी हुई है। भाजपा ने धर्म की आग लगाई है, उसे शांत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि आज से 20 साल पहले ऐसे हालात नहीं थे, आज धर्म जाति मजहब के नाम पर एक दूसरे को लड़ाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ में बीते दिनों हुए बलौदाबाजार हिंसा पर भी सांसद ज्योत्सना महंत बोली हैं। उन्होंने कहा है कि जिसका नाम ही सतनाम हो, जो सत्य के ऊपर प्रेम के ऊपर बना हो। जैतखाम मामले को लेकर पहले कार्यवाही करना चाहिए तारीख का इंतजार क्यों किया गया। ज्योत्सना महंत का कहना है कि मेरे चुनाव में भी बाहरी लोगों ने कोरबा लोकसभा में डेरा डाला था और बलौदाबाजार हिंसा में भी बाहरी लोगों का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed