फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mowa railway overbridge repair work will be done again after coming out from asphalt

Raipur News: मोवा ओवरब्रिज मरम्मत के बाद 24 घंटे भी नहीं चल पाई!, उखाड़ने लगी सड़क, दोबारा शुरू होगा काम

Fri, 10 Jan 2025 11:26 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 10 Jan 2025 11:26 AM IST
सार

राजधानी रायपुर के मोवा रेलवे ओवरब्रिज कई जगहों से जर्जर हो गया था। जिसका डामरीकृत सतह को उखाड़कर नया डामरीकरण मरम्मत का काम किया गया।

विज्ञापन
Mowa railway overbridge repair work will be done again after coming out from asphalt
मोवा ओवरब्रिज मरम्मत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के मोवा रेलवे ओवरब्रिज कई जगहों से जर्जर हो गया था। जिसका डामरीकृत सतह को उखाड़कर नया डामरीकरण मरम्मत का काम किया गया। ब्रिज की मरम्मत अछि तरह से हो इसके लिए तीन से आठ जनवरी तक ब्रिज को बंद कर काम कराया, लेकिन अब यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। ब्रिज का नया डामरीकरण मरम्मत सही तरीके से एक दिन भी नहीं चल पाया और सड़क उखाड़ने लगा।
विज्ञापन


इस घटना की खबर सामने आने पर ठेकेदार पुन: सही तरीके से उखड़ी हुई सड़क को फिर से मरम्मत का काम किया जाएगा। बता दें कि राजधानी रायपुर में मोवा रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर विद्यमान डामरीकृत सतह को उखाड़कर नया डामरीकरण मरम्मत का काम विगत तीन जनवरी से शुरू किया गया था। कार्य जल्द पूर्ण करने और यातायात के दबाव के कारण रात तीन से चार बजे तक डामरीकरण किया जा रहा था। 
विज्ञापन


वहीं सुबह देखने में आया कि डामर से कुछ जगह गिट्टी निकल रही है, जो कि डामर का मटेरियल अधिक गरम होने के कारण है। यह काम वर्तमान में प्रगतिरत है। काम अभी पूरा नहीं हुआ है। ओवरब्रिज के जिस हिस्से में डामर से गिट्टी निकल रही है, वहां के डामर को उखाड़ कर पुनः कार्य कराया जाएगा। ठेकेदार की ओर से किए गए कामों का भुगतान कार्य की गुणवत्ता के पूर्ण परीक्षण के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed