फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mother and son ate Dhatura to escape heat in Korba

छत्तीसगढ़: गर्मी से राहत पाने के लिए मां-बेटे ने खाया धतूरा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि परिवार में मचा हड़कंप

Mon, 18 Sep 2023 12:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 18 Sep 2023 12:12 PM IST
सार

कोरबा में गर्मी से बचने के लिए मां-बेटे को धतूरा का खा लिया। अब अस्पताल मेंदोनों का इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन
Mother and son ate Dhatura to escape heat in Korba
धतूरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी से बचने के लिए मां-बेटे को धतूरा फल का सेवन करना महंगा पड़ गया। सीएसईबी चैकी क्षेत्र के मानस नगर में रहने वाले दोनों को किसी ने बताया कि धतूरा फल का सेवन करने से गर्मी से राहत मिलती है। फल का सेवन करने के कुछ देर बात ही दोनों की सेहत बिगड़ की गई और वे घर पर गश खाकर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन


राजमिस्त्री का काम करने वाले बालमुकुंद विश्वकर्मा और मां निर्मला विश्वकर्मा को कहीं से पता चला कि धतूरा फल का सेवन करने से गर्मी से राहत मिलती है। इसके दोनों ने बाद धतूरा, बेल पत्र सहित अन्य फूल पत्तियों को मिक्सर में पीसकर उसका सेवन कर लिया। उसे खाने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। फिलहाल दोनों का उपचार अस्पताल में जारी है, बेटे की हालत अभी गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed