{"_id":"67fa093d04955a9aa10d339b","slug":"mother-along-with-her-second-husband-and-younger-son-killed-elder-son-in-sakti-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सगी मां का कारनामा: दूसरे पति और छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े की हत्या, फिर जमीन में गाड़ा, बाहर निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगी मां का कारनामा: दूसरे पति और छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े की हत्या, फिर जमीन में गाड़ा, बाहर निकाला गया शव
Sat, 12 Apr 2025 12:05 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:05 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक सगी मां ने मंझले बेटे और दूसरे पति के साथ मिलकर अपने बड़े बेटे को मारकर जमीन में गाड़ दिया है। गांव के युवक ने शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बाहर निकाला गया शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सक्ती जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपने मंझले बेटे और दूसरे पति के साथ मिलकर अपने बड़े बेटे की हत्या कर दी। उसके बाद उसे घर में ही गाड़ दिया। गांव के एक युवक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जिसके बाद पूरा मामला सामने आया है। मामले की सूचना पर सक्ती एसडीओपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम चारपारा निवासी अरविंद भारती ने शुक्रवार को थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
युवक ने शिकायत में बताया है कि गांव की ही महिला सरिता भारती ने अपने बड़े बेटे संदीप भारती को अपने मंझले बेटे कारण भारती के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है। उसके बाद रंजीत भारती (वर्तमान पति) के साथ मिलकर बेटे को घर में गाड़ दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एसडीएम की अनुमति के बाद शव को निकालने की बात कही जा रही है। मालखरौदा थाना प्रभारी सतरूपा तारम ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
घर के अंदर से जमीन में दफन युवक के शव को खोद कर बाहर निकाला गया है। मृतक को कपड़े में लपेट कर दफन किया गया था। मौके पर पुलिस टीम और राजस्व की टीम फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही। मौके पर ही शव को पोस्टमार्टम किया गया है। मालखरौदा पुलिस ने परिवार के चार लोगों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। जानकारी अनुसार की शराब पीने के बाद अक्सर लड़ाई झगड़ा आपस में होते रहते थे। आठ माह पहले लड़ाई हुई होगी जिसके बाद हत्या कर शव को घर के अंदर ही दफन कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।